क्रिया
1. क्रिया किसे कहते हैं?
उत्तर:- जिस शब्द से किसी काम के करने या होने के बारे में पता चले, उसे क्रिया कहते हैं ।
जैसे:- झरना बह रहा है।, धोबी कपड़ा धो रहा है।
2. क्रिया के कितने भेद हैं?
उत्तर:- क्रिया के दो भेद है - अकर्मक, सकर्मक।
3. अकर्मक क्रिया किसे कहते हैं?
उत्तर:- वह किया जिसके साथ कर्म नहीं होता, अकर्मक क्रिया कहलाती है।
4. सकर्मक क्रिया किसे कहते हैं?
उत्तर:- वो क्रिया जिसमें कर्म लगा हो सकर्मक क्रिया कहलाती है।
•• बच्ची रो रही है। इस बाक्य में क्रिया के आगे कोई प्रश्न लगाने पर कोई उत्तर नहीं मिलता, अतः यह अकर्मक क्रिया है।
नमन चित्र बना रहा है । इसमें क्या शब्द जोड़ने पर उत्तर मिलता है- चित्र। अतः यह सकर्मक क्रिया है ।
Hindi Grammar
(क) क्रिया किसे कहते हैं?
उत्तर:- जिस शब्द से किसी काम के करने या होने का बारे में पता चले, उसे क्रिया कहते हैं।
(ख) सकर्मक तथा अकर्मक क्रिया में क्या अंतर है?
उत्तर:- सकर्मक क्रिया में कर्म होता है अकर्मक क्रिया में कर्म नहीं होता।
(ग) सही (√) का निशान लगाओ -
1. बच्चा खेल रहा है। वाक्य में क्रिया कौन-सी है?
अकर्मक ( √ )
सकर्मक
2. काम का करना अथवा होना क्या कहलाता है?
संज्ञा
क्रिया ( √ )
3. राधिका पानी पी रही है। वाक्य में क्रिया कौन-सी है?
अकर्मक
सकर्मक ( √ )
0 Comments